Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देवास जिले के नेमावर में 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से मध्य खाई पर ब्रिज का भूमि पूजन किया गया। इस ब्रिज के निर्माण से स्थानीय लोगों की कई समस्याओं का समाधान होगा। क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने इस प्रोजेक्ट का भूमि पूजन किया, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
ब्रिज का निर्माण अमृत 2.0 अतिरिक्त योजना के तहत किया जा रहा है, जो वार्ड क्र. 06 और वार्ड क्र. 14 के बीच स्थित गहरी खाई पर होगा। नगर परिषद अध्यक्ष कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि यह ब्रिज क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग थी, क्योंकि हर साल वर्षा काल में जब मॉ नर्मदा का जलस्तर बढ़ता है, तो वार्ड 14 और 15 के निवासियों का संपर्क नगर नेमावर से कट जाता था। इस समस्या के कारण लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था।
ब्रिज के बनने से अब वार्डवासियों की इस गंभीर समस्या का निवारण होगा, और उन्हें आने-जाने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह परियोजना स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |