Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना अपने पहले चुनावी दौरे के तहत देवास जिले के सतवास पहुंचे, जहां उन्होंने व्यास पीठ के दर्शन किए। इस दौरान उनके साथ तीन विधायक भी मौजूद थे। मंत्री कंसाना का स्वागत बीज व्यापारी एसोसियेशन और स्थानीय समाज के लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मंच लगाकर किया गया।
मंत्री ने किसानों से संवाद करते हुए कहा कि उनकी सरकार खाद, बीज और अन्य कृषि संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र कदम उठाएगी। उन्होंने किसानों को यह विश्वास दिलाया कि उनके कार्यकाल में किसी भी प्रकार की खाद या बीज की कमी नहीं होने दी जाएगी।
इसके साथ ही मंत्री कंसाना ने व्यास पीठ मंदिर के निर्माण कार्य के लिए दान राशि भी दी, जिससे धार्मिक आयोजन की महिमा और भी बढ़ गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |