Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खाद की कमी से जूझ रहे किसानों के लिए खाद्य वितरण केंद्र पर खाद का वितरण नए तरीके से किया जा रहा है। इसके तहत एसडीएम की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो।
छतरपुर में किसानों को खाद का वितरण टोकन सिस्टम के माध्यम से किया जा रहा है। कलेक्टर ने इस वितरण के लिए विशेष रूप से व्यवस्था की है, जिसमें कृषि, राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खाद वितरण केंद्रों पर तैनात हैं।
कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने सभी खाद केंद्रों का निरीक्षण किया और कहा कि जिले में खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी किसानों को खाद बांटी जाएगी और खाद केंद्रों को सुबह से खोलने के निर्देश दिए गए हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |