Patrakar Priyanshi Chaturvedi
धूमधाम से तुलसी शालिग्राम के विवाह में राजनीति का पुट भी देखने को मिला। भोपाल में विधायक रामेश्वर शर्मा के तुलसी विवाह समारोह में प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। विधायक रामेश्वर शर्मा ने विधि-विधान से तुलसी शालिग्राम का विवाह कराया।
देवउठनी ग्यारस के उपलक्ष्य में भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने युवा सदन पर तुलसी शालिग्राम विवाह का आयोजन कराया। इस आयोजन में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी सम्मिलित हुए। उन्होंने तुलसी पूजन कर सभी को तुलसी विवाह की शुभकामनाएं दी।
तुलसी विवाह के लिए युवा सदन कार्यालय को विवाह स्थल के रूप में सजाया गया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हम सभी सनातनियों के लिए गौरव का दिन है। ऐसा माना जाता है कि आज ही के दिन देवोत्थान एकादशी पर भगवान श्री हरि विष्णु जी नींद से जागकर संसार की व्यवस्था का कार्यभार भगवान शिव से अपने हाथों में लेते हैं। इसलिए आज के दिन को हरिहर मिलन के दिन के रूप में भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि रामेश्वर शर्मा हमारे सनातन धर्म के ध्वजवाहक हैं।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि यह सनातन धर्म की महानता है, जहाँ हर पर्व में खुशियों का संचार होता है। आज देवउठनी ग्यारस है, सभी देवों को हम सेवक निद्रां से जगाते हैं। देवों के जागने के साथ ही आज से सभी मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |