Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 स्थित तालाब का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत तीस लाख रुपए है। तालाब में हाई मास्ट लाइट भी लगाई गई, जिसकी लागत लागत लगभग 7 लाख रुपये है यहाँ छट घाट का विधायक रामनिवास शाह के मुख्य अतिथि में लोकार्पण किया गया.
सूर्योपासना के महापर्व छठ को देखते हुए सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 41 गनियारी स्थित तालाब का लोकार्पण किया गया। इस दौरान नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, अध्यक्ष देवेश पाण्डेय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुंदर शाह मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कमलनयन चौरसिया के ने किया। आज से छठ व्रती डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे। छठ घाट में हाईमास्ट लाइट लग जाने से श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |