Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सुस्त और लापरवाह प्रशासन के कारण हनुमान जी न्याय के लिए भटक रहे हैं नौगांव के ग्राम कुलवार में धनुषधारी मंदिर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है न्यायालय का फैसला मंदिर के पक्ष में आया लेकिन अभी तक प्रशासन मंदिर को कब्जा नहीं दिलवा पाया है.
छतरपुर में जान सुनवाई में शंख बजाते हुए हाथ में हनुमान जी की प्रतिमा लेकर आवेदन देने एक पुजारी पहुंचे पुजारी शंख बजाते हुए जैसे ही वह जनसुनवाई कक्ष के अंदर पहुंचे तो मंचा अधिकारियों मै हडकंप मच गया छतरपुर में ऐसा यह पहली बार नहीं हुआ है इसके पहले भी पुजारी पुरुषोत्तम दास नायक हनुमान जी की प्रतिमा लेकर आवेदन देने आये थे पुजारी ने कहा कि हनुमान जी न्याय के लिए भटक रहे हैं नौगांव तहसील क्षेत्र के ग्राम कुलवार में धनुषधारी मंदिर है और उस मंदिर की जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है न्यायालय का फैसला मंदिर के पक्ष में आया लेकिन अभी तक कब्जा नहीं मिल पाया है जिसके लिए वह कई बार आवेदन देने के लिए आए हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो वह एक बार फिर से हनुमान जी की प्रतिमा को लेकर आवेदन देने के लिए पहुंचे.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |