Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की पिच स्लो टर्नर हो सकती है. यहाँ की काली मिटटीकमाल कमाल दिखाएगी. इस कारण सेबेंगलुरु की तुलना में पुणे में कम बाउंस देखने को मिलेगा. बेंगलुरु में पहले टेस्ट मैच में मिली हार की वजह से रोहित शर्मा की कप्तानीवाली भारतीय टीम पर सीरीज़ जीतने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फ़ाइनल के लिएअपनी दावेदारी को मजबूत बनाए रखने का दबाव है. इसके लिए भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफअगले दोनों टेस्ट मैच जीतना जरूरी है . पुणे में भारतीय टीमतीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है . ऐसे में एक बार फिरसे रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की तिकड़ी एक साथ खेल सकती है .बेंगलुरु के लिए भी टीम ने कुछ इसी प्रकार की स्ट्रैटिजी तैयार की थी लेकिनबादल छाए रहने और बीच बीच में बारिश होने के चलते एम चिन्नास्वामी स्टेडियमकी पिच पहले दो दिनों में तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो गई थी . इसी वजह से भारत पहली पारी में46 रन पर ऑलआउट हो गया था .
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |