Patrakar Priyanshi Chaturvedi
यात्रियों की सूझबूझ से एक रेलगाड़ी ,बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई. कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन से अचानक धुंआ निकलने लगा ये देख यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक लिया और एक बड़े हादसे को टाल दिया.
कुरुक्षेत्र से खजुराहो जा रही ट्रेन के D5 कोच में अचानक धुआं धुआं होने से घबराए यात्रियों ने चेन पुलिंग की और ट्रेन को रोक लिया. तब जाकर रुकी ट्रेन की चेकिंग की गई तो पता चला ट्रेन के नीचे लगी रबड़ ने घर्षण के कारण जलना शुरू कर दिया था. यात्री अगर समय पर ट्रेन नहीं रोकते तो बड़ा हादसा हो सकता था. ईशानगर स्टेशन के स्टाफ ने ततकाल सब कुछ कंट्रोल कर के एक बड़े हादसे को टाल दिया. इस घटना के कारण ट्रेन एक घंटे से ज्यादा समय तक मौके पर खड़ी रही.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |