Dakhal News
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सीएम सैनी ने ऐलान किया कि अग्निवीरों को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा. ग्रुप सी में 5 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. बिना ब्याज के 5 लाख तक कर्ज भी मिलेगा.
सीएम के ऐलान के मुख्य बिंदू
हरियाणा में अग्निवीरों को 10 फीसदी आरक्षण
पुलिस और माइनिंग गार्ड की भर्ती में आरक्षण
ग्रुप सी और ग्रुप डी की भर्तियों में उम्र की सीमा में 3 साल की छूट
बिना ब्याज के 5 लाख तक का ऋण मिलेगा
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, ''अग्निपथ योजना 14 जून 2022 को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लागू की गई थी. इस योजना के तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भारतीय सेना में तैनात किया जाता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लोकहित की ये योजना है. इस योजना के माध्यम से हमारे पास स्किल्ड युवा, एक्टिव युवा तैयार होते हैं.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |