Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बीते कल यानी 04 जून, गुरुवार का दिन बहुत खास रहा. टीम कल टीम इंडिया बारबाडोस से दिल्ली पहुंची थी और फिर वहां से मुंबई आई. मुंबई में टीम इंडिया ने विक्ट्री परेड की और फिर वानखेड़े स्टेडियम में सम्मान समारोह हुआ. यह सभी पल बहुत खास थे. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या मां तुझे सलाम गाते हुए दिख रहे हैं यह वीडियो देखने के बाद आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वीडियो बहुत ही खास है. वीडियो में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी दिख रहे हैं, जिसमें विराट कोहली काफी आगे नज़र आ रहे हैं. विराट इस दौरान अपनी पीठ पर तिरंग लपेटे हुए हैं. विराट के साथ हार्दिक पांड्या उनके बिल्कुल बगल में नज़र आ रहे हैं. पूरी टीम स्टेडियम का चक्कर लगा रही थी. इसी दौरान वंदे मातरम् बज रहा था विराट कोहली और हार्दिक पांड्या पूरी एनर्जी के साथ 'मां तुझे सलाम...वंदे मातरम्' गाते हुए दिख रहे हैं. इस दौरान सभी खिलाड़ी जोश से लबरेज दिख रहे हैं. यह वीडियो वाकई किसी के भी रोंगटे खड़े कर सकता है.
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |