Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आज यानी 2 जुलाई को वर्ल्ड ट्यूटर्स डे मनाया जाता है. ये दिन केवल प्रोफेशनल टीचर्स को समर्पित नहीं है. बल्कि हर वो शख्स जो किसी को पढ़ा रहा है, वो इस दायरे में आता है ये दिन हर साल 2 जुलाई को सेलिब्रेट किया जाता है. इसे वर्ल्ड टीचर्स डे से कंफ्यूज न करें. वर्ल्ड टीचर डे हर साल 5 अक्टूबर को सेलिब्रेट होता है जबकि वर्ल्ड ट्यूटर्स डे उससे अलग है और 2 जुलाई को मनाया जाता है ये दिन विशेष तौर पर उन लोगों के लिए है जो किसी न किसी रूप में कुछ लोगों को, समूहों को कोई न कोई चीज सिखा रहे हैं. अपनी ट्यूटरिंग स्किल का जो भी इस्तेमाल कर रहा है, ये दिन उसके लिए है इसे ऐसे भी समझा जा सकता है कि अगर कोई पोस्ट ग्रेजुएट का स्टूडेंट, अंडर ग्रेजुएट स्टूडेंट को पढ़ा रहा है तो वो इस दायरे में आता है. ऐसे स्टूडेंट के लिए भी इस दिन को सेलिब्रेट किया जाता है बच्चों के जीवन में ट्यूटर का क्या महत्व है इसे आज का दिन उजागर करता है. हालांकि ये केवल बच्चों तक सीमित नहीं है बल्कि हर कोई जो किसी न किसी रूप में शिक्षण कार्य कर रहा है, उसके लिए ये विशेष दिन बनाया गया है इसे क्वालीफाइड ट्यूटर्स नाम की एक संस्था ने शुरू किया था और पिछले कई सालों से हर दिन 2 जुलाई को ये दिन सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन को आप भी अपने ट्यूटर्स के लिए खास बना सकते हैं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |