Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का संकल्प लिया है जिसमें से 51 लाख पौधे अकेले इंदौर में लगाए जायेंगे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर पहुंचे इंदौर माहौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया की मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में हरित क्रांति करने का संकल्प लिया है जिसमें पूरे मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 51लाख पौधे लगाए जायेंगे जिसमें से इंदौर अकेला 51 लाख पौधे लगाएगा मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में एक दिन में एक स्थान पर 11 लाख पौधे लगाए जायेंगे ओर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में इंदौर का नाम दर्ज होगा महापौर ने कहा की यह सारी गतिविधि केवल लक्ष्य पूरा करने और रिकॉर्ड नाम करवाने के लिए नहीं है हमारी आने वाली पीढ़ियों को हम कंक्रीट के जंगल न देकर हरे भरे जंगल दें सके इसलिए केवल इस साल ही नहीं बल्कि हर साल हम 51 लाख पौधे लगाकर उनको वृक्ष बनाने का संकल्प लेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |