Patrakar Priyanshi Chaturvedi
आम के शौकीन हैं तो पहुंच जाइए भोपाल मैंगो फेस्टिवल में मिलेंगे नेचुरल पके हुए आम हर साल की तरह इस साल भी राजधानी भोपाल में 5 दिवसीय मैंगो फेस्टिवल 14 जून से शुरू हो गया है राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक की ओर से आयोजित इस मैंगो फेस्टिवल में आम की हर तरह की वैरायटी मिलेगी भोपाल में शुरू हुए इस मैंगो फेस्टिवल में आने वाले आम पूरी तरह से केमिकल फ्री होंगे,,,ये नेचुरल तरीके से पकाए गए होंगे नाबार्ड के चीफ जनरल मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि हम हर साल आम की पैदावार करने वाले किसानो को यहां आकर अपने आम को बेचने का मौका देते हैं आज इस आयोजन में 11 जिलों से किसान आए है नाबार्ड किसानों को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन करता है आपको बता दें कि 5 दिवसीय इस मैंगो फेस्टिवल में लोग 18 जून तक आम की 15-20 वैरायटियों का स्वाद ले सकेंगे
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |