Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा नेताओं ने राजमाता के अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि दी
ग्वालियर के जय विलास पैलेस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और सिंधिया राजवंश की राजमाता माधवी राजे सिंधिया की पार्थिव देह राजमहल के रानी महल में रखा गया डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान उनके साथ BJP प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा केबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहे उन्होंने भी राजमाता के अंतिम दर्शन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राजमाता के श्री चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं उनके जाने से अपूर्णीय क्षति हुई है सिंधिया परिवार के साथ-साथ ग्वालियर चंबल संभाग पूरा मध्य प्रदेश शोकाकुल है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |