Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उज्जैन की पहचान मां क्षिप्रा से
मोक्षदायिनी क्षिप्रा नदी शुद्धिकरण का मुद्दा लोकसभा चुनाव में भी गरमाया हुआ है बीते दिनों उज्जैन लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने सीवेज चैंबर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी क्षिप्रा नदी में मिलने पर नदी में डुबकी लगाकर भाजपा को घेरा था और अनदेखी का आरोप लगाया था इन आरोपो के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव आज उज्जैन पहुंचे और क्षिप्रा नदी में डुबकी लगाई स्नान के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन की पहचान मां क्षिप्रा से है बाबा महाकाल की इस नगरी में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है मां शिप्रा के पावन तट पर हमारी परंपरा है कि स्नान के बाद यहां अपने तीर्थ की महत्ता बढ़ाएं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |