Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लालकुआँ में बाईक रैली निकली ,की नुक्कड़ सभा
कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने लालकुआँ नगर के मुख्य मार्ग पर बाईक रैली निकालकर रोड शो किया जिसके बाद नुक्कड़ सभा करते हुए जनता से समर्थन मांगा प्रकाश जोशी ने कहा कि पूरे पाँच साल तक वर्तमान सांसद ने अपनी सांसद निधि खर्च करने में भी कंजूसी की साथ ही पूरे पाँच साल तक कोई भी विकास कार्य नही किया ऐसे में केन्द्र सरकार की अग्निवीर योजना से युवाओं का भविष्य चौपट करने का कार्य मोदी सरकार ने किया है लेकिन यहाँ के सांसद जो कि केंद्र में केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री होने के बावजूद उन्होंने अग्निवीर योजना का विरोध नही किया उन्होंने कहा एक वीडियो में सांसद अपने कार्यो का बखान कर रहे थे जिसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा पाँच सौ पौधे वितरित किये गये ऐसे में ऐसा प्रतीत होता है कि वर्तमान सांसद अब सब्जी मंत्री बनकर रह गये है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |