Patrakar Priyanshi Chaturvedi
काफी समय से बीमार थे हर्ष नारायण
मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री और रामपुर बघेलान के पूर्व विधायक हर्ष नारायण सिंह का 16 मार्च को निधन हो गया बिरला हॉस्पिटल सतना में उपचार के दौरान उनके निधन की ख़बर सामने आई पूर्व मन्त्री सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ उत्तरप्रदेश के प्रयागराज मे किया गया सिंह रामपुर बाघेलान सतना से भाजपा विधायक रहे 2013 में उन्होंने चौथी बार चुनाव जीता था वह 30 जून 2016 से शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री रहे 1980 में कांग्रेस के टिकट से पहली बार चुने गए थे हर्ष नारायण सिंह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गोविंद नारायण सिंह के पुत्र था वर्तमान में हर्ष नारायण सिंह के बेटे विक्रम सिंह रामपुर बघेलान से भाजपा के विधायक है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |