Patrakar Priyanshi Chaturvedi
स्कूल में शिक्षकों से की बदसलूकी
शासकीय स्कूल में एक युवक जबरन घुसकर शिक्षकों के साथ गाली-गलोच कर मारपीट करने लगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है शिक्षकों ने इस युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है
छतरपुर नौगांव थाना गर्रोली चौकी क्षेत्र के सुनाटी गांव के शासकीय स्कूल से...गुंडागर्दी करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे साफ दिख रहा है की एक युवक स्कूल में जबरन घुसकर शिक्षकों से बदसलूकी कर रहा है इस उत्पाती युवक का नाम लेखराज यादव बताया जा रहा है जो अपनी मर्यादा को भूल कर शिक्षकों को अश्लील गालियां दे रहा है इतना ही नहीं आरोपी लेखराज यादव ने स्कूल मे पदस्थ शिक्षक भगवान चरण शर्मा को थप्पड़ भी मारा घटना से परेशान शिक्षकों ने आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर कार्यवाई की मांग की है पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |