Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बनभूलपुरा के 120 शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त
हल्द्वानी दंगे के बाद प्रशासन एक्शन मोड में है जिलाधिकारी वंदना सिंह ने गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए 120 बंदूकों के लायसेंस निरस्त कर दिए हैं
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा के बाद से लगातार प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई जारी है जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि हल्द्वानी के बनभूलपुरा में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए दंगे के बाद पुलिस ने इस दंगे में शामिल 25 उपद्रवियों को अभी तक गिरफ्तार किया है डीएम वंदना सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसिल कर दिए हैं उन्होंने बताया कि मामले की संवेदनशीलता और हालातो को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है ऐसे में वहां के 120 शस्त्र लाइसेंस कैंसिल कर दिए गए हैं फिलहाल अभी वहां पर कर्फ्यू जारी है, लेकिन जरूरत के सामान को प्रशासन द्वारा वहां के रहने वाले लोगों को उपलब्ध कराया जा रहा है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |