Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गांजा , चरसके बाद कोरेक्स सिरप बरामद
भोपाल में नशे के सौदागरों पर क्राइम ब्रांच ने छापामार कार्यवाही की 100 क्विंटल गांजा, 36 किलो चरस के बाद नशे में उपयोग होने वाली 120 पेटी से ज्यादा कोरेक्स सिरप को बरामद किया गया है
पुराने भोपाल के थाना शाहजहानाबाद में अवैध मादक पदार्थों का व्यापार चल रहा है इसकी सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच ने शाहजानाबाद इलाके में बड़ी कार्यवाही की और 120 पेटी से ज्यादा कोरेक्स सिरप सहित एक आरोपी को गिरफतार किया ये शख्स घर से महंगे दामों में कोरेक्स बेचा करता था ... आरोपी से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है लगातार क्राइम ब्रांच मादक पदार्थ बेचने वाले तस्करों पर कार्रवाई कर रहा है इससे पहले विगत दिनों तस्करों से 100 क्विंटल गांजा और 36 किलो चरस पकड़ी जा चुकी है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |