Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाइयों के पास से मिला 12 किलो गांजा
दो भाई मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी करते थे इस बार ये गांजे की खेप ले लकर आ रहे थे तो पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया इनके पास 12 किलो से ज्यादा गांजा पकड़ा गया है सिंगरौली जिले के मोरवा थाना प्रभारी अशोक सिंह परिहार एवं उनकी टीम ने की अवैध मादक पदार्थ के कारोबार में लगे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है उनके पास से लाखों का गांजा बरामद हुआ है बताया जाता है कि यह दोनों आरोपी सीमा से लगे सोनभद्र के अनपरा से गांजे की खेप मंगवाकर चितरंगी क्षेत्र में बेचा करते थे पुलिस को इनकी स्कॉर्पियो से 1 लाख 20 हजार कीमत का 12 किलो गांजा बरामद हुआ, जो अलग अलग 12 पैकेट में था पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार तीरथ यादव एवं उदय प्रताप यादव दोनों भाइयों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |