Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चारो वयक्ति अलाव ताप रहे थे ,चालक फरार
सख्त कानून होने के बाद भी छतरपुर में तेज रफ़्तार थमने का नाम नहीं ले रही इस कड़कड़ाती ठंड में अलाव ताप रहे लोगों को एक तेज रफ़्तार बेकाबू वाहन ने कुचल दिया इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं
छतरपुर पुलिस तेज रफ़्तार पर अंकुश लगाने में नाकामयाब रही है इस कारण यहाँ आये दिन हादसे होते रहते हैं भीषण ठण्ड से जूझ रहे नौगांव के बस स्टैंड पर लोग ठण्ड से निजात पाने के लिए अलाव ताप रहे थे तभी एक तेज रफ्तार बेकाबू वहान ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया अलाव ताप रहे लोग कुछ समझ पाते तक तो हादसा हो चुका था तत्काल घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं पुलिस ने एक्सीडेंट करने वाले वाहन को जप्त कर लिया है लेकिन वाहन चालाक मौके से फ़रार हो गया
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |