Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पांच ट्रकों से भेजे गए महाकाल के लड्डू
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले महाकाल के पांच लाख लड्डू अयोध्या रवाना कर दिए गए एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पांच ट्रकों से इन्हें अयोध्या भेजा है
उज्जैन के महाकाल मंदिर में बने पांच लाख लड्डुओं को अयोध्या के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के मानव भवन से वाना किया यह लड्डू 5 ट्रकों से भेजे जा रहे हैं इस दौरान सीएम मोहन ने कहा कि महाकाल के लड्डू बहुत प्रसिद्ध है उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल के दर्शन करें और भगवान विष्णु के दर्शन ना करें तो दर्शन अधूरे रहेंगे डॉ यादव ने कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया प्रभु श्री राम का स्वरूप 2000 साल पुराना है यह मंदिर भी राजा विक्रमादित्य द्वारा बनवाया गया था 500 साल के संघर्ष के बाद यह युग वापस हमारे सामने पलट रहा है भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे जो सवाल उठाते हैं, निमंत्रण दो तो भी प्रश्न उठते हैं
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |