Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस पर पुलिस ने कहा यातायात नियमों का पालन करें ,सावधान रहें और सुरक्षित रहें | पुलिस ने कहा सिर्फ नियमों का पालन कर ट्रैफिक की समस्या से बचा जा सकता है |राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा दिवस के मौके पर काशीपुर मे पुलिस ने रामनगर रोड रामलीला सभागार में वाहन चालको के साथ बैठक कर यातायात नियमो के बारे में जानकारी दी |सभी से यातायात नियमो का पालन कर तमाम समस्यायों से बचने को कहा गया |सभी वाहन चालकों को ट्रैफ़िक आई एप का प्रयोग करने की सलाह दी गई | सुरक्षा दिवस र पर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज रतुडि द्वारा बताया गया है कि सभी ई रिक्शा चालको, हल्के भारी वाहन चालको के साथ बैठक करके सभी से यातायात नियमो के पालन के लिए सड़क सुरक्षा शपथ पत्र के माध्यम से लोगो को जानकारी दी गई है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |