Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दीवारों पर लिखा एक बार फिर से मोदी सरकार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने आज सड़क पर आकर लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुवात की। उन्होंने दीवारों पर लिख दिया एक बार फिर मोदी सरकार। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने राजधानी भोपाल के शिवाजी नगर के वार्ड क्रमांक 45, बूथ क्रमांक 159 पहुंचकर दीवार लेखन किया। उन्होंने लिखा 'एक बार फिर मोदी सरकार। 'आपको बता दें कि 2018 में लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी ने 28 सीटो पर विजय प्राप्त की थी। भारतीय जनता पार्टी का इस बार 29 की 29 सीटे जीतने का लक्ष्य है। राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही न्याययात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि देश कांग्रेस से न्याय मांग रहा है कांग्रेस ने क्या-क्या किया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |