Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मक्का की खीले और मूंगफली भी लोगो को बांटी गई
काशीपुर मे में ठण्ड से बचाव के लिए अलाव जलाए गए। साथ ही मक्का की खीले और मूंगफली भी लोगो को बांटी गई। लायंस क्लब के सचिव ने कहा जब तक ठण्ड रहेगी लायंस क्लब लोगो की हमेशा सेवा करता रहेगा। काशीपुर मे समाजिक संस्था लायंस क्लब के द्वारा महाराणा प्रताप चौक पर लोगो को ठण्ड से बचाने के लिए अलाव जलाये गये। इस दौरान लायंस क्लब के अध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि लायंस क्लब हमेशा लम्बे समय से समाज सेवा करता चला आ रहा है। इसके अलावा लायंस क्लब के सचिव शैलेंद्र मिश्रा ने कहा की मौसम विभाग द्वारा लगातार ठण्ड को लेकर चैतावनी दी जा रही है। इसी को देखते हुए लायंस क्लब ने अलाव की वयवस्था किया है और जब तक ठण्ड रहेगी लायंस क्लब लोगो की भलाई के लिए हमेशा आगे रहेगा। साथ ही मकर संक्रांति के अवसर पर लोगो को मक्का की खीले और मूंगफली भी बांटी गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |