Patrakar Priyanshi Chaturvedi
उत्तराखंड में उत्तरायणी कौतिक महोत्सव
लालकुआं में उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जहाँ उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका हेमा ध्यानी के कुमाउँनी गीतों ने समा बांध दिया। लालकुआँ के निकटवर्ती प्रसिद्ध क्षेत्र हल्दूचौड़ में उत्तरायणी कौतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तराखण्ड की प्रसिद्ध लोकगायिका हेमा ध्यानी ने कुमाउँनी गीतों से समा बांध दिया। माँ नंदा सुनंदा की राजजात यात्रा निकाली गई। हेमा ध्यानी ने कहा कि उत्तराखंड में कई प्रतिभाएं मौजूद हैं। जिसको आगे लाने के लिये प्रयास करना बहुत जरूरी है। कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसको देखने बड़ी संख्या में महिलाएं पुरूष मौजूद रहे। उत्तरायणी कौतिक महोत्सव हल्दूचौड़ के अध्यक्ष दिनेश पाण्डेय ने कहा कि जनता के सहयोग से इतना भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे प्रथम दिन खेलकूद प्रतियोगिता और उसके अगले दिन कई सांस्कृतिक आयोजित किये जा रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |