Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश के प्रमुख विभागों को डाक द्वारा भेजी गयी शिकायत
लायंस क्लब आई अस्पताल में गड़बड़ी के आरोपों का मामला जोर पकड़ रहा है। छिंदवाड़ा कलेक्टर को शिकायत के बाद जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो इसकी मामले की जांच के लिए दिल्ली तक शिकायतें की जा रही हैं। परासिया लायंस क्लब आई अस्पताल में गड़बड़ी का मामला काफी दिनों से चर्चाओं में है। समाजसेवी रिंकू रितेश चौरसिया ने लायंस क्लब आई अस्पताल में आँखों का बहुत बड़ा स्केंडल बताते हुए इस मामले की शिकायत छिंदवाड़ा कलेक्टर से की परन्तु इसके बावजूद कोई जाँच नहीं की गयी। जिसके बाद रिंकू रितेश चौरसिया ने देश के प्रमुख विभागों को डाक द्वारा शिकायत भेजी और निष्पक्ष जांच की मांग की है। समाजसेवी ने कहा की अगर करवाई नहीं हुई तो एक सप्ताह के बाद वो आत्मदाह कर देंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |