Patrakar Priyanshi Chaturvedi
नई फसल ,नई उमंग का पर्व है लोहड़ी
नई फसल आने की ख़ुशी और नई उमंग का पर्व है लोहड़ी। लोहड़ी पर की सभी जगह धूम है। ऐसे में लोहड़ी के अवसर पर विधायक उमेश कुमार की पत्नी समाजसेवी सोनिया शर्मा डोईवाला गुरुद्वारा पहुंची और सबको लोहड़ी की बधाई दी। 13 जनवरी को देश भर में लोहड़ी का त्योैहार मनाया जाता है। सिख समुदाय के लोग इस त्यो.हार को काफी धूमधाम से मनाते हैं और इस दिन अग्नि की परिक्रमा कर अग्नि में नै फसल और उससे बने पकवान अर्पित किये जाते हैं। लोहड़ी त्योहार फसल पकने और अच्छी खेती के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। सूर्य के प्रकाश व अन्य प्राकृतिक तत्वों से तैयार हुई फसल के उल्लास में लोग एकजुट होकर यह पर्व मनाते हैं। इस उपलक्ष में आज डोईवाला मैं तमाम सिख समुदाय के लोगो ने एकत्रित होकर समाज सेवी सोनिया शर्मा का गुरुद्वारे मैं स्वागत किया और सोनिया शर्मा ने सभी क्षेत्रवासियो को लोहड़ी पर्व कि बधाईयां दी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |