
Dakhal News

जिसमें देवभूमि उत्तराखंड की दिखती है झलक
उत्तरायणी कौतिक मेला शोभा यात्रा देखने के लिए उमड़ी भीड़ लगभग 20 वर्षों से उत्तरायणी कौतिक मेला लगातार खटीमा में चल रहा है। जिसमें देवभूमि उत्तराखंड की सांस्कृतिक झलक दिखाई देती है। कुमाऊं संस्कृतिक उत्थान मंच के बैनर तले उत्तरायणी कौतिक मेला शोभा यात्रा निकलि गयी। जिसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। यह मेला 17 जनवरी तक चलेगा। लगभग 20 वर्षो से उत्तरायणी कौतिक मेला शोभा यात्रा खटीमा में होती है। इस मेले में देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति दिखती है साथ-साथ विभिन्न जाति धर्म के लोक नृत्य की झलकियां दिखाई जाती है। उत्थान मंच के अध्यक्ष ठाकुर सिंह खाती ने बताया। यह उत्तरायणी कौतिक मेला लगभग 20 वर्षों से खटीमा में चल रहा है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक मंच और जनजाति के लोक नृत्य के साथ-साथ स्कूली बच्चों के द्वारा और अन्य कलाकारों के द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जाते हैं।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |