
Dakhal News

भोपाल को मिला गार्बेज फ्री सिटी अवार्ड
स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में लगातार 7वीं बार इंदौर ने बाजी मारी। साथ ही भोपाल को गार्बेज फ्री सिटी का अवार्ड मिला। भोपाल देश का 5 वां सबसे स्वच्छ शहर बन गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 का परिणाम आ गया है। जिसमे इंदौर फिर नंबर 1 बनकर उभरा है। लगातार 7वीं बार सबसे स्वच्छ शहर बने रहने की दौड़ में इंदौर ने बाजी मारी। जिसके लिए नई दिल्ली में स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड सेरेमनी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सीएम मोहन यादव को अवार्ड दिया। वही भोपाल को भी गार्बेज फ्री सिटी अवार्ड से नवाजा गया है और भोपाल को देश का 5वां सबसे स्वच्छ शहर लिस्ट में शामिल किया गया है। इस मौके पर नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने कहा की हम लगातार भोपाल को नंबर वन बनाने के दिशा में काम कर रहे हैं। आज मध्य प्रदेश का नाम भारत में पहले नंबर पर है। तो राजधानी भोपाल स्वच्छता शहरों में शामिल है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |