Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इस काम के लिए अब तक देहरादून जाते से कुमाऊं के लोग
कुमाऊं के लोगों को बड़ी सुविधा मिल गई है। वाणिज्यिक न्यायालय कुमाऊँ डिवीजन हल्द्वानी का उद्घाटन हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। भटट काम्पलैक्स रामपुर रोड हल्द्वानी में मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी, न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित और न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल ने दीप प्रज्वलित कर वाणिज्यिक न्यायालय डिवीजन का उद्घाटन किया। उद्घाटन में पहुंचे न्यायमूर्ति तिवारी, पुरोहित व थपलियाल का बार एसोसिएशन और अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि वाणिज्य कोर्ट कुमाऊं डिविजन में बन जाने से कुमाऊं की जनता और अधिवक्ताओं को इसका निश्चित तौर पर लाभ मिलेगा, इससे पूर्व कुमाऊं की जनता व अधिवक्ताओं को अपने बहुत से वाणिज्य संबंधी कार्यों के लिए देहरादून जाना पड़ता था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |