Patrakar Priyanshi Chaturvedi
केंद्रों पर जांच के किए गए पर्याप्त इंतजाम
देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ने की तस्वीर सामने आयी है। कोरोना को बढ़ने से रोकने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने जांच के किये पुख्ता इंतजामत किये हैं। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर मध्य प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क है। अलग अलग केंद्रों पर कोरोना की जांच के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा हम कोरानो को लेकर गंभीर हैं और इससे बचाव के लिए माकूल इंतजाम किये गए हैं। भोपाल में क्षेत्रीय विधायक भगवान दास सबनानी के साथ शुक्ल भोपाल की दक्षिण पश्चिम विधानसभा स्थित काटजू अस्पताल पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |