Patrakar Priyanshi Chaturvedi
हादसे के बाद पुलिस को लेना पड़ा एक्शन
छतरपुर प्रशासन ने भीमकुण्ड में डुबकी लगाने पर रोक लगा दी है की 2 जनवरी को इस रहस्यमई भीमकुण्ड मे बड़ा हादसा हो गया था। जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल भीमकुण्ड बड़ा ही रहस्मय है। जहां दूर दराज से लोग डुबकी लगाने के लिए आते है। यहां काफी भीड़ होती है। हर मकर सक्रांति को यहाँ मेला लगता है। दूर दराज से लोग भीमकुण्ड में खिचड़ी खाने और नहाने आते है। लेकिन इस भीमकुण्ड में डुबकी लगाने पर इस बार रोक लगा दी गयी है। प्रशासन ने धारा 144 के तहत कुंड मे नहाने डुबकी लगाने पर पूर्णता प्रतिबंध लगा दिया है। और कुंड के बगल मे वैकल्पिक कुंड का निमार्ण करवा दिया है। जहां लोग उस कुंड मे डुबकी लगा कर स्नान कर सकते है। दरसल रोक इसलिए लगाई गयी है। क्योंकी दो जनवरी को इस रहस्य मय भीमकुण्ड मे यूपी के कानपुर से आये युवक की मौत हो गई थी। जिनके शव निकलने के लिए पांच दिन तक रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। लेकिन शव नही मिले।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |