Patrakar Priyanshi Chaturvedi
समारोह में पहुंचे जिला जज प्रेम सिंह खीमाल
काशीपुर में बार एसोसिएशन के पदाधिकारियो और सदस्यों को दिलाई गयी शपथ। इस समारोह की अध्यक्षता जिला जज प्रेम सिंह खीमाल ने की। खीमाल ने सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव अधिकारी अंशु मान की टीम को बधाई दी। काशीपुर में बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियो और सदस्यों का शपथ हण समारोह आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला जज प्रेम सिंह खीमाल के ने की। खीमाल ने सर्वप्रथम पंडित गोविंद बल्लभ पंत के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वही मुख्य अतिथि जिला जज का सभी पदाधिकारियों ने फूल मालाओ से स्वागत किया। जिसके बाद अधिवक्ताओ की मौजूदगी में जिला जज ने बारी बारी से सभी पदाधिकारियो को शपथ दिलाई और चुनाव अधिकारी की टीम को प्रमाण पत्र वितरित किये। इस दौरान जिला जज खीमाल ने सभी पदाधिकारियो को शुभकामनाएं देते हुए चुनाव अधिकारी अंशु मान की टीम को बधाई दी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |