Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विधायक ने की 22 जनवरी को शासकीय छुट्टी की मांग
22 जनवरी का दिन सिर्फ भारत में ही नहीं पूरे विश्व में ऐतिहासिक होने जा रहा है। ऐसे में बीजेपी विधायक और भाजप प्रदेश उपाध्यक्ष ललिता यादव ने मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव को पत्र लिखकर 22 जनवरी को शासकीय छुट्टी की मांग की है। अयोध्या मे 22 जनवरी को श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। श्रीराम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लोग में उत्साह बढ़ता ही जा रहा है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में सभी लोग भागीदार बने। इसके लिए छतरपुर की बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ललिता यादव ने सीएम डाँ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मांग की है कि इस दिन एमपी सरकार शासकीय छुट्टी की घोषणा करे। जिससे सरकारी कर्मचारी और बच्चे इस दिन उत्साह से 550 साल बाद हो रहे इस कार्यक्रम के दौरान पूजा पाठ कर खुशियां मना सके।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |