
Dakhal News

अयोध्या लम्बे संघर्ष के बाद बना राम मंदिर
आखिर में वो दिन आ ही गया। जिसका 500 वर्षो से सनातन धर्म मानाने वाले इन्तजार कर रहे थे। अयोध्या में 22 जनवरी को राम जी की प्राण प्रतिष्ठा होगी उस दिन पूरे देश में दीवाली मनाई जाएगी। विश्व संवाद केंद्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री एवं अक्षत वितरण अभियान के प्रांत संयोजक राजेश जैन ने कहा कि प्रभु श्रीराम 14 वर्ष के वनवास के पश्चात पहले राजमहल में और अब 500 वर्षों के संघर्ष के पश्चात 22 जनवरी 2024 को अपने जन्मभूमि अयोध्या में बने ने भव्य मंदिर में विराजेंगे। 22 जनवरी को सम्पूर्ण प्रान्त मैं भव्य दिव्य दीपोत्सव मानेगा और प्रान्त के 11000 से अधिक मंदिरों में उत्सव मानेगा। मध्यभारत प्रान्त से 22 जनवरी के कार्यक्रम मे 121 पूज्य संत को अयोध्या जाने का आमंत्रण आया है। 1जनवरी 2024 से अक्षत वितरण अभियान प्रारम्भ हुआ है। जो 15 दिन तक चलेंगा। हमारा लक्ष्य प्रान्त के सभी 16000 ग्रामऔर 35 लाख परिवार को निमंत्रित करना है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |