
Dakhal News

टूर्नामेंट में 12 टीम ले रही है भाग
आपने अब तक ब्रह्मणों को मत्रोच्चार करते ही देखा होगा। लेकिब अब आप उन्हें धोती पहनकर चौके छक्के लगाते भी देख सकते हैं। भोपाल में ब्रह्मणों के क्रिकेट टूर्नामेंट में कमेंट्री भी संस्कृत में की जा रही है। संस्कृत और संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए महर्षि मैत्री क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल में चल रहा है। इस ब्रह्मणों का क्रिकेट टूर्नामेंट भी कह सकते हैं। इसमें वैदिक मंत्र उच्चारण करने वाले क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। भोपाल के अंकुर मैदान ब्राह्मणों की प्रदेश भर से आयी 12 टीमें भाग ले रही हैं। सभी खिलाड़ियों ने ब्राह्मण वेशभूषा में क्रिकेट मैच शुरू किया। यहाँ प्रथम पुरस्कार जीतने वाली टीम को 21 हजार रुपए का नगद पुरस्कार शील्ड दी जाएगी। जीतने वाली विजेता टीम को अयोध्या श्री राम मंदिर के दर्शन करने भेजा जाएगा।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |