Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अयोध्या की असली कहानी मोहित की जुबानी
मोहित शेवानी की राम गाथा में अयोध्या के विध्वंस से पुनः राम मंदिर निर्माण की सम्पूर्ण कथा सुनाई जाएगी। इस संगीतमय प्रस्तुति में हर वो घटना सजीव हो जाएगी जो अयोध्या और श्री राम मंदिर निर्माण से जुडी है। इस राम गाथा का आयोजन सात जनवरी को भोपाल के रविंद्र भवन में करुणाधाम आश्रम कर रहा है। इस श्री राम गाथा की कथा की प्रस्तुति एक लाइव म्युजिकल बैंड के साथ होती है। इसमें प्रस्तुतकर्ता मोहित शेवानी अयोध्या और श्रीराम मंदिर की पूरी गाथा सुनाते हैं। यह गाथा श्रीराम से चल कर श्री लव और श्री कुश से होती हुई वृहदबल और वर्तमान में नरेद मोदी और योगी आदित्यनाथ तक आती है। इस गाथा में अयोध्या पर हुए तमाम हमलों और अयोध्या के रक्षकों की चर्चा होती है। जिसमे हर उस महत्वपूर्ण व्यक्ति का नाम है, जो अयोध्या और श्रीराम मंदिर से सम्बद्ध है। इस कथा का आयोजन भोपाल में करुणा धाम आश्रम कर रहा है। इसमें राजा विक्रमादित्य और माँ अहिल्याबाई होल्कर द्वारा मंदिर के जीर्णोद्धार, वैरागी साधुओं के संघर्ष, गर्भगृह से रामलला का निकाला जाना, गर्भगृह में रामलला का प्रकट होना, कार सेवा, कोठरी बन्धुओं के बलिदान, राजनीतिक उथल-पुथल और वर्तमान निर्माणाधीन मंदिर की भव्यता, दिव्यता और उसके पीछे केंद्र और राज्य सरकार के संकल्प का चित्रण किया गया है। जहाँ एक और यह गाथा श्रीराम मंदिर की पूरी कहानी आस्थापूर्वक सुनाती है, वहीं संगीतमय प्रस्तुति इसे और रुचिकर बना देती है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |