Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मां पूर्णागिरि धाम में आया भक्तों का सैलाब
सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि धाम में नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। पूर्णागिरि धाम की पर्वतमालाएं भक्तों के जयकारे से गुंजायमान हो रही हैं। चंपावत जनपद के टनकपुर क्षेत्र में स्थित सुप्रसिद्ध माता पूर्णागिरि धाम में नववर्ष के अवसर पर बड़ी तादात में भक्त माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं माता के दर्शन कर नववर्ष का प्रारंभ करने वाले माता के भक्तों के जयकारे से पूर्णागिरि धाम की पर्वतमालाएं गूंज रही हैं। मंदिर के पुजारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया किमाता के दर्शन एवं पूजन कर नए साल की शुरुआत करने वाले भक्त हजारों की संख्या में धाम में पहुंच रहे हैं। आदिकाल में इस स्थान अन्नपूर्णा शिखर पर माता सती का नाभि अंग गिरा था। तब से ही यहां माता पूर्णागिरि के रूप में माता सती के नाभी स्थल की पूजा अर्चना का विधान है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्ची भावना के साथ माता के दर्शन करता है। उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |