Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रेन बसेरे में भी जलने लगे अलाव
कई इलाकों में सर्दी का सितम जारी है। ऐसे में नगर निगम ने बढ़ती ठंड को देखते हुए सड़कों और रेन बसेरों में अलाव जलाने की व्यवस्था की है ताकि लोगों को सर्दी से कुछ राहत मिल सके। उत्तराखंड मे लगातार बढ़ रही ठण्ड को देखते हुए सरकार ने एक जनवरी से तेराह जनवरी तक सभी स्कूल बन्द करने का निर्णय किया है। ठण्ड के कारन हर तरफ लोग कोहरे और कड़कती ठंड से परेशान हैं। नगर निगम ने भीड़ भाड़ वाली जगह पर लोगो को ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाने की व्यवस्था की है। साथ ही रेन बसेरे का इंतजाम कर वहां भी अलाव जलाये ज रहे हैं। नगर निगम आयुक्त विवेक राय ने कहा कि नगर निगम द्वारा लोगो को ठंड से बचाव के लिए पूरी व्यवस्था की है। भीड़ बाले स्थान रेलवे, बस स्टैंड, और चौराहे पर अलाव जलाये जा रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |