Patrakar Priyanshi Chaturvedi
खातेगांव में बड़ी कार्रवाई,वाहन चालकों में हड़कंप
गुना में एक अनफिट और बिना परमिट वाली बस में 13 लोगों के ज़िंदा जल जाने के बाद। राजस्व एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से वाहन चैकिंग अभियान चलाया। इससे वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। क्योंकि परिवहन विभाग को पैसा खिलाकर अनफिट और बिना परमिट के बसें सड़कों पर दौड़ाई जा रही हैं। राजस्व एवं पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से वाहन चेकिंग अभियान चलाया तो वाहन स्वामियों एवं वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने एक दर्जन से अधिक वाहनो के विरुद्ध कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों को हिदायत दी कि वह वहां तेज गति से वाहन ना चलाएं और ना ही शराब पीकर वाहन चलाएं। मध्य प्रदेश के गुना जिले में दर्दनाक बस हादसे के बाद मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव द्वारा जारी फरमान के बाद परिवहन राजस्व एवं पुलिस विभाग हरकत में आया है। देवास जिला पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय डीएम ऋषभ गुप्ता एवं एडिशनल एसपी ग्रामीण आकाश भूरिया के निर्देशन मे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |