Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सितलेश पटेल ने अपने डैम पर जीते 2 कांस्य पदक
हैदराबाद के लालबहादुर स्टेडियम में आयोजित 10वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाईन बेंच खेल में आरक्षक सितलेश पटेल को तीसरा स्थान मिला। इस प्रतियोगिता में करीब 300 से अधिक खिलाड़ीयों ने लिया भाग। हैदराबाद के लालबहादुर स्टेडियम में आयोजित 10वीं वर्ल्ड स्ट्रेंथ लिफ्टिंग और इंकलाईन बेंच खेल में आरक्षक सितलेश पटेल को तृतीय स्थान प्राप्त कर 02 कांस्य पदक प्राप्त करने पर राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग उन्हें बधाई दी और उनके साथ उज्जवल भविष्य की कामना की। इस प्रतियोगिता में विश्व के अनेक देशों के करीब 300 से अधिक खिलाड़ीयों ने हिस्सा लिया। जिसमे सितलेश पटेल द्वारा 76 किलो वजन वर्ग में इंकलाईन बेंच और स्ट्रेंथ लिफ्टिंग खेलते हुए 500 किलो वजन उठाकर 02 कांस्य पदक हासिल किये।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |