गाय -भेंसे शहर से बाहर करने का प्रयास

 डेयरियों को शहर से बाहर करने का फरमान

 

भोपाल  को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए भोपाल नगर निगम शर में संचालित दूध डेयरियों को  शहर से बाहर किये जाने का ऐलान किया है। इसके लिए पशुपालकों और देरी संचालकों को नोटिस दिए जा रहे हैं। शहर  के भीतर संचालित हो रही दुग्ध डेयरियों को बाहर करने के लिए नगर निगम ने  कार्रवाई शुरू की  है। कार्रवाई के पहले चरण में निगम अमला सभी डेयरी संचालकों को नोटिस थमा रहा है। इससे वह स्वयं ही अपनी डेयरियां शहर से बाहर विस्थापित कर लें। इसके लिए उनके 15 जनवरी तक का समय भी दिया गया है। भोपाल  शहर में कुल 775 डेयरियां संचालित की जा रही है। पहले चरण में 10 प्रतिशत डेरियों की  शिफ्टिंग होंगी। डेयरी संचालन के लिए शहर से बाहर किफायती दर पर जमीन आवंटन के लिए पशुपालकों को वर्ष 2015 या उससे पहले का गुमाश्ता लाइसेंस और दुग्ध संघ का पंजीयन अनिवार्य रहेगा। इसके बाद ही डेयरियों को जमीन आवंटित की जाएगी। 

Dakhal News 29 December 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.