Patrakar Priyanshi Chaturvedi
राशन विक्रेताओं ने खाद्य अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फैडरेशन से जुड़े राशन विक्रेताओं ने अपनी मांगों को लेकर शासन को ज्ञापन सौंपा है। सरकार लगातार इन लोगो की अनदेखी कर रही है। इनकी मांगें नहीं मानी गई तो ये लोग एक जनवरी से हड़ताल पर चले जायेंगे। काशीपुर मे आल इंडिया फेयर प्राइस शाप डीलर्स फैडरेशन ने अपनी माँगो को लेकर खाद्य पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमे अध्यक्ष विनोद कुमार सारस्वत ने कहा कि राशन विक्रेताओं द्वारा अपनी माँगो को लेकर आगामी एक जनवरी 2024 से कार्य बंद करने का निर्णय लिया गया है। क्योंकि कई वर्षों से विक्रेताओं द्वारा मानदेय दिये जाने की मांग की जा रही है। जिसे राज्य और सरकार और केंद्र सरकार द्वारा अनदेखा किया जा रहा है और अभी तक करोना काल से लंबित प्रधानमन्त्री गरीब कल्याण अन्न योजना की धनराशि का भुगतान भी नही किया गया है। उन्होंने कहा साथ ही वर्तमान मे लाभांश और भाड़े की धनराशि को प्रति माह नियमित रूप से अन्य कर्मचारियो की भाँति समस्त सस्ता विक्रेताओं के खातो मे भुगतान की मांग के लिए खाद्य पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |