Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सफर ए शहादत पर निकाला नगर कीर्तन
काशीपुर में "सफर ए शहादत" के मौके पर नगर कीर्तन निकाला गया। ऐसे में खालसा फाउंडेशन ने लंगर का आयोजन किया। जसपुर खुर्द रोड स्थित गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब से "सफर ए शहादत" नगर कीर्तन निकाला गया। इस नगर कीर्तन में तमाम बच्चों और उनके परिवार के सदस्यों ने प्रतिभाग किया। नगर कीर्तन महाराणा प्रताप चौक जेल रोड से चलकर माता मंदिर रोड। पंजाबी सभा से होते हुए वापिस जसपुर्द खुर्द पहुंचा। इस अवसर पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह से भी सभी लोगों ने मुलाकात की। खालसा फाउंडेशन ने लोगों के लिए लंगर की व्यवस्था की।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |