Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लोगों ने लिया कविताओं का मजा
पूर्व प्रधानमंत्री ,कवि स्व अटल बिहारी वाजपेयी के नाम कर कविताओं की शाम सजाई गई। जहाँ कविताओं के साथ नए विधायकों का अभिनन्दन भी किया गया। जन नेता ,कवि भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर सिंगरौली के सरई में एक शाम अटल जी के नाम का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन में नव निर्वाचित विधायको का अभिनंदन भी किया गया था। ये कार्यक्रम युवा मंच सरई के बैनर तले आयोजित किया गया था। कवियों में कवि सुखईं प्रसाद "अटल" डॉक्टर राजकरण शुक्ल "राज" एड.सत्येन्द्र सिंह सेंगर, डॉक्टर आरती तिवारी, अमित शुक्ला, कामता माखन, नीरज निर्मोही, शशांक अंकुर इन सभी कवियों ने अपनी कविताओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |