Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लंदन जाकर डायर को गोली मारी थी उधम ने
भारत माँ के वीर सपूत शहीद उधम सिंह काम्बोज को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अदम्य सहासी देश भक्त उधम सिंह ने लन्दन जा कर जनरल डायर को गोली मारी थी। काशीपुर के महाराणा प्रताप चोक पर शहीद उधम सिंह की जयंती मनाई गई। जिसमें पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष रमन दीप ने कहा कि शहीद उधम सिंह युवाओं के प्रेरणा स्रोत है। जिन्होंने भारत मां के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी और जलियांवाला हत्याकांड का बदला लेने के लिए लंदन जाकर जनरल डायर को गोली मारी। इस मौके पर आकाश सिंह काम्बोज ,सरवर सखी, पीयूष काम्बोज , राहुल रफ्तार ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |