Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चर्च में केक कटा फिर रंगारंग कार्यक्रम हुए
क्रिसमस के मौके पर चर्च में केक काटकर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गए और इस अवसर पर लोगों से ईसा मसीह के आदर्शो पर चलने का आह्वान किया गया। देश भर में मनाये जा रहे क्रिसमस पर्व के साथ ही जीवित आशा चर्च में भी प्रभू ईसा मसीह का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया और गरीब निर्धन बच्चों और महिलाओं को वस्त्र भेट किये गए। इस मौके पर लोगों से कहा गया कि वे ईसा मसीह के बताये रास्ते का अनुसरण करें। दौरान चर्च के पास्टर शुकुमार सूरज ने कहा कि प्रभू ईसा मसीह से प्रार्थना में लोग प्रतिभाग कर रहे हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |