Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भाजपा युवा मोर्चे की प्रदेश स्तरीय बैठक
भाजपा का युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए तैयार है। युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए अपना रोड मेप भी तैयार करने के साथ लोकसभा चुनाव से पहले का कैलेंडर भीतैयार कर रहा है। भाजपा युवा मोर्चे की प्रदेश स्तरीय बैठक भोपाल में भाजपा मुख्यालय में हुई। राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल भजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा बैठक में शामिल हुए। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक की गई। जनवरी फरवरी और मार्च में जो कार्यक्रम किए जाएंगे उनका कैलेंडर तैयार किया जा रहा है। साथ ही चुनाव की दृष्टि से रोड मेप भी तैयार किया जा रहा है। जिस प्रकार भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त की है। आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो उसके लिए युवा मोर्चा प्रयास कर रहा है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |